सीनियर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार किया: श्रीलंका

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के अधिकतर सीनियर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है. श्रीलंका को सितंबर-अक्टूबर में पाकिस्तान दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है. रिपोर्ट के अनुसार, वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, टी-20 कप्तान लसिथ मलिंगा और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार किया है.

श्रीलंका के खेल मंत्री हेरिन फर्नांडो ने बीबीसी से कहा कि अधिकतर खिलाड़ियों के परिवारों ने सुरक्षा स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि टीम के अधिकारी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और पाकिस्तान दौरे के लिए उन्हें समझाएंगे कि उन्हें वहां पर पूरी सुरक्षा दी जाएगी. इस संबंध में नौ सितंबर को एक बैठक होने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube