सेंसेक्स 139 अंक चढ़ा, एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन बढ़त में रहे और सेंसेक्स तथा निफ्टी एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुये। bशुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 138.59 अंक यानी 0.26 फीसदी चढ़कर 52,975.80 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 32 अंक की मजबूती के साथ 15,856.05 अंक पर पहुँच गया। यह दोनों सूचकांकों का 16 जुलाई के बाद का उच्चतम स्तर है।

बीच कारोबार में काफी देर तक सेंसेक्स 53 हजार अंक के ऊपर रहा, लेकिन बाद में यह उस स्तर पर टिक नहीं सका। छोटी कंपनियों में भी लिवाली रही जबकि मझौली कंपनियों का सूचकांक टूट गया। बीएसई का स्मॉलकैप 0.11 फीसदी की बढ़त में 26,425.91 अंक पर रहा। मिडकैप 0.07 प्रतिशत गिरकर 23,021.14 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 17 के शेयर चढ़े जबकि अन्य 13 के टूट गये। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 3.18 प्रतिशत मजबूत हुआ। आईटीसी में 2.56 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक में 1.69 प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.60 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 1.17 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में में 1.03 प्रतिशत और टेक महिंद्रा तथा सनफार्मा में 0.99 प्रतिशत की तेजी रही। एलएंडटी का शेयर 1.80 फीसदी लुढ़क गया।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। हांगकांग का हैंगसेंग 1.45 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.68 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि जपान के निक्केई में 0.58 फीसदी और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.13 फीसदी की मजबूती रही। यूरोपीय बाजार हरे निशान में रहे। शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.83 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.79 प्रतिशत चढ़ गया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube