सैयद रफत बने भारतीय जुजुत्सू टीम के कोच

लखनऊ : जुजुत्सू एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के अध्यक्ष सैयद रफत (अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी) आगामी जुजुत्सू थाईलैंड ओपन ग्रांड प्रिक्स-2019 (जेजेआईएफ वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट) में हिस्सा लेने वाले भारतीय जुजुत्सू टीम के कोच की भूमिका निभाएंगे। थाईलैंड के रंगसित यूनिवर्सिटी, लॉक होक, एम्फो मुआंग पाथुम थानी में 9 से 11 अगस्त तक होने वाली इस चैंपियनिशप में भाग लेने के लिए चयनित भारतीय टीम में यूपी के सुशांत राय और विनोद कुमार को भी जगह मिली है। लखनऊ ओेलंपिक एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष, लखनऊ बॉक्सिंग एसोसिएशन के भी चेयरमैन सैयद रफत ने आइकोनिक ओलंपिक गेम्स अकादमी की स्थापना की है और इस अकादमी के माध्यम से विभिन्न गेम्स को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय योगदान करते है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube