सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त वृद्धि, जानिए क्या हो गए हैं भाव

सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में गुरुवार को भारी तेजी का रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:46 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 218 रुपये यानी 0.44 फीसद की तेजी के साथ 49,815 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का मूल्य 49,597 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 247 रुपये यानी 0.50 फीसद की बढ़त के साथ 49,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले बुधवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 49,603 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:46 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 849 रुपये यानी 1.29 फीसद की तेजी के साथ 66,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 65,911 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह मई में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 873 रुपये यानी 1.31 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 67,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 66,727 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम (Gold Price in International Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 11.60 डॉलर यानी 0.62 फीसद की तेजी के साथ 1,870.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने की कीमत 3.49 डॉलर यानी 0.19 फीसद की वृद्धि के साथ 1,868.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत (Silver Price in Global Market)

कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 0.45 डॉलर यानी 1.79 फीसद की तेजी के साथ 25.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह चांदी की हाजिर कीमत 0.02 डॉलर यानी 0.09 फीसद की वृद्धि के साथ 25.35 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube