स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने फहराया भाजपा का ध्वज

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गुरुवार 06 अप्रैल को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश कार्यालय पर भाजपा का ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुने। भाजपा का स्थापना दिवस प्रदेश भर में बूथ स्तर तक मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी बूथों पर भाजपा का झंडा लहरा कर पार्टी कार्यकर्ता एलइडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री का भाषण सुने।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पार्टी का स्थापना दिवस प्रदेश के सभी बूथों पर मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को भी बुलाया गया है। इसके अलावा जिला व मंडल स्तर पर भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, महामंत्री प्रियंका रावत, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube