हजारों बच्चों के ऑडिशन के बीच यह बच्ची बनी ‘अहिल्या’

टीवी के कई शोज हैं जो जल्द ही शुरू होने वाले हैं। इन्ही में शामिल है अहिल्याबाई। यह शो आज से प्रसारित होने वाला है। जी हाँ, पीरियड ड्रामा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई का प्रसारण आज से यानी 4 जनवरी से टीवी पर होने वाला है। इस शो में मुख्य किरदार निभा रहीं हैं अदिती जलतरे। वह शो में अहिल्याबाई का किरदार निभाने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अदिती जलतरे का सिलेक्शन 1000 से भी ज्यादा लड़कियों में से हुआ था, जिन्होंने शो के लिए ऑडिशन दिया। अब आज हम आपको मिलवाते हैं अदिती जलतरे से।

अदिती ने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में की थी और उनका पहला शो मराठी शो था जिसका नाम था सिंधू। इस शो के अलावा वह कई कमर्शियल एड में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा आपने उन्हें ‘मेरे साईं’ शो और रूप शो में भी गेस्ट अपीरियंस के तौर पर देखा होगा। इस समय उनकी उम्र 10 साल हैं और वह महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। अब बात करें शो के बारे में तो अहिल्या के रोल के लिए 1000 से भी ज्यादा लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। इस शो के लिए ऑडिशन का प्रोसेस 8 महीने चला था। और ऑडिशन प्रोसेस काफी मुश्किलों से भरा भी था। इस दौरान एक्टर्स को कई शॉर्टलिस्टिंग से गुजरना पड़ा, मॉक फोटोशूट हुए।

इस बारे में बात करते हुए शो के डायरेक्टर जैक्सन सेठी ने बताया कि- ‘अहिल्याबाई का रोल काफी चैलेंजिंग है, खासतौर पर एक बच्ची के लिए। इसके लिए एक मासूमियत की जरुरत है तो इसे अधिक ऑथेंटिक बनाए। मुझे लगता है कि अदिति जलतरे के रूप में हमें वो मिला, जिसकी हमें तलाश थी। वो इस रोल के लिए आइडल च्वॉइस हैं। अहिल्याबाई के बचपन के किरदार के लिए वो परफेक्ट है।’ वैसे शो में अहिल्या और उनके ससुर के जरिए, ससुर और बहू के बीच के मजबूत बॉन्ड को दिखाया जाने वाला है। इसके अलावा शो में अहिल्या की कहानी दर्शाई जाएगी, जो एक गांव की लड़की से मराठा सम्राट की रानी बनती है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube