हरियाणा में पहले चरण की मतगणना में कई दिग्गज पिछड़े

चंडीगढ़। हरियाणा में पहले चरण की मतगणना और पाेस्टल बेलेट की गणना में कई दिग्गज नेता पिछड़ गए हैं। रानिया से इनेलाे के अर्जुन चाैटाला अपने दादा रणजीत चाैटाला से आगे चल रहे हैं। अंबाला कैंट से भाजपा के अनिल विज निर्दलीय प्रत्याशाी चित्रा सरवारा से पीछे चल रहे हैं। ऐलनाबाद से इनेलाे के अभय चाैटाला जहां आगे चल रहे हैं वहीं उचाना सीट से जेजेपी के दुष्यंत चाैटाला पीछे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चार हजार वाेट से आगे चल रहे हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी 2600 वाेट से आगे चल रहे हैं। इस बीच निर्वाचन आयाेग ने 23 सीटाें के रूझान जारी किए हैं, जिसमें कांग्रेस 12 सीटाें पर आगे है ताे भाजपा 10 व एक सीट पर निर्दलीय सीट पर आगे चल रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न हलकों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक अंबाला सिटी से कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल सिंह 1810 वोटो से, बेरी से कांग्रेस के रघुवीर कादियांन 1917 वोटो से, फतेहाबाद से भाजपा के दुडा राम 218 वोट से, फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के मामन खान 6260 वोट से आगे चल रहे हैं।

हथीन से कांग्रेस के मोहम्मद इसराइल 65 वोटों से , करनाल से भाजपा के जगमोहन आनंद 1470 वोटों से, पानीपत ग्रामीण से भाजपा के महिपाल ढांडा 1052 मतों से आगे चल रहे हैं। रादौर से कांग्रेस के बिशनलाल सैनी 17 वोटों से आगे, सढ़ौरा से भजापा के बलवंत सिंह 459 वोट से तथा समालखा से कांग्रेस के धर्म सिंह छौक्कर 4836 वोट से आगे चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube