हाई प्रोफाइल ड्रग रैकेट में एक और कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी हुई गिरफ्तार

हाई प्रोफाइल ड्रग रैकेट में बेंगलुरु की सिटी क्राइम ब्रांच ने कन्नड़ फिल्मों की एक और अभिनेत्री संजना गलरानी को मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। शहर की एक अदालत ने संजना को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाली दूसरी अभिनेत्री है।

चार दिन पहले पुलिस ने प्रमुख अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को भी गिरफ्तार किया था। संजना की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे बेंगलुरु स्थित केसी अस्पताल ले गई, जहां उसकी अनिवार्य स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा उसकी कोविड-19 जांच भी की गई।

रागिनी के अलावा पुलिस इस मामले में पार्टी की योजना बनाने वाले वीरेन खन्ना, कथित रूप से ड्रग पहुंचाने वाले लूम पेपर सांबा, राहुल टोंसे, प्रशांत रंका और नियाज अहमद को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को अब पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा की तलाश है, जिसे पुलिस ने आरोपित नंबर छह बताया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube