हार्दिक पांड्या से अलग होकर सर्बिया की सड़कों पर साइकिल चला रहीं नताशा

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या शादी के 4 साल बाद एक-दूसरे से अलग (Natasa Stankovic-Hardik Pandya Divorce) हो गए है. लंबे समय से तलाक को लेकर चल रही अफवाह सच साबित हुई और इस कपल ने तलाक अनाउंस कर दिया है. दोनों के अलग होने की अनाउंसमेंट से एक दिन पहले नताशा को बेटे अगस्त्य के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था. एक्ट्रेस अपने होमटाउन सर्बिया लौट गई गई. नताशा तलाक के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और पोस्ट शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह साइकिलिंग करते नजर आई.

सड़कों पर साइकिल चला रहीं नताशा

नताशा (Natasa Stankovic) ने सर्बिया से अपने दिन की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की.वह जिम गई और सड़कों पर साइकिल भी चलाई. नताशा ने अपनी साइकिल की वीडियो को पोस्ट करते हुए दिल के  इमोजी पोस्ट किए. इस दौरान वह काली टी-शर्ट, कलरफुल शॉर्ट्स, एक टोपी और धूप का चश्मा पहने नजर आई. वहीं उन्होंने हैडफोन भी लगाए थे और गाने सुनते हुए साइकिल चलाई. एक अन्य तस्वीर में, नताशा जिम के अंदर एक मिरर सेल्फी क्लिक करती दिखीं. इससे पहले नताशा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बेटे अगस्त्य के साथ खेलते हुए एक प्यारा वीडियो भी पोस्ट किया था.

जमकर ट्रोल हो रहीं नताशा स्टेनकोविक

हार्दिक और नताशा ने अपने तलाक की खबर कंफर्म करने के बाद उस पोस्ट के कंमेंट बॉक्स को डिएक्टिवेट कर दिया है. लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस अपना रिएक्शन देने से पीछे नहीं हट रहे हैं. नेटिजेंस ने हार्दिक-नताशा के इस फैसले पर सवाल उठाने के लिए एक्स का सहारा लिया. कुछ लोग नताशा के दूसरे इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘इतने अच्छे इंसान को पहचान नहीं पाई’. दूसरे ने लिखा- सॉरी नाताशा मैं हार्दिक के बिना आपको पहचानता नहीं हूं. हीं, एक यूजर ने लिखा है, ‘हार्दिक डिजर्व बेटर दैन यू.’ जहां एक तरफ नताशा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ हार्दिक को लोगों का सपोर्ट मिल रहा है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube