हिन्दू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व: धर्म

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस बार 29 सितंबर 2019 से हो रही है। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के 9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में देवी के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-आराधना होती है। मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि मां के नौ अलग-अलग रुप हैं।  नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना जिसे घट स्थापना भी कहते हैं की जाती है। इन दिनों लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि की सारी तिथियां।

हिन्दू धर्म  में नवरात्रि का बहुत महत्व है। पूरे वर्ष में कुल मिलाकर चार बार नवरात्र आते हैं। चैत्र और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक पड़ने वाले नवरात्र काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा आषाढ़ और माघ महीने में गुप्त नवरात्रि आते हैं। तंत्र साधना के लिए गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। देवी माता को प्रसन्न करने के लिए तांत्रिक तंत्र साधना करते हैं। लेकिन सिद्धि साधना के लिए शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube