होटल अर्पित अग्निकांड के बाद 57 होटलों पर कार्रवाई

नई दिल्ली : करोलबाग के एक निजी होटल में लगी आग की घटना के बाद मानक पूरे नहीं करने वाले होटलों पर दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में सरकार ने 27 होटलों के फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) रद्द कर दिया है। दिल्ली सरकार के गृहमंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि 80 होटलों में से 57 होटलों को नियम का उल्लंघन करते पाया गया जिसके बाद उनका एनओसी रद्द कर दिया गया है। ये होटल बहुत जल्द बंद कर दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली सरकार कड़ी कार्यवाही करते हुए करोलबाग क्षेत्र के 30 होटलों का एनओसी रद्द कर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को उन्हें सील करने के निर्देश दे दिया था। जैन ने अर्पित पैलेस होटल में लगी आग की घटना के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा होटल मालिक के अब तक गिरफ्तार नहीं होने पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि, ऐसा लग रहा है जैसे होटल मालिक का किसी राजनीतिक पार्टी से अच्छे संबंध हो तभी अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube