आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी वीरेंद्र को पद से हटाने का दिया आदेश

कोलकाता/नई दिल्ली : नौ मार्च (भाषा) चुनाव आयोग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीरेंद्र को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का आदेश दिया और उनके स्थान पर पी नीरजनयन की नियुक्ति की। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को भेजे निर्देश में कहा कि वीरेंद्र को ऐसा कोई पद नहीं दिया जाना चाहिए जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से चुनावों से जुड़ा हो। सूत्रों ने बताया कि यह फैसला ऐसे वक्त किया गया जब कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से शिकायत कर आरोप लगाया था कि वीरेंद्र सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रति झुकाव रखते हैं। आदेश में कहा गया, ”आयोग को कल (बुधवार) सुबह 10 बजे तक अनुपालन के बारे में जानकारी दी जाए। आयोग ने हाल में जावेद शमीम को पश्चिम बंगाल के एडीजी (कानून-व्यवस्था) पद से हटा दिया था और उनके स्थान पर जगमोहन की तैनाती की थी। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान की शुरूआत 27 मार्च को होगी और आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube