किसान कानून पर विरोध तेज : अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्यों ने दिल्ली की तरफ कूच किया

देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों का आंदोलन आज 16वें दिन भी जारी है। सरकार से अब तक की हुई बातचीत और मिले प्रस्तावों को संयुक्त किसान मोर्चा ने खारिज कर दिया है। फिलहाल बात बनती नहीं दिख रही है।

सरकार और किसान मोर्चा ने एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल दी है। 12 और 14 दिसंबर के आंदोलन की घोषणा के बाद आगे इसके विस्तार के संकेत हैं।

अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष समिति के सदस्यों ने दिल्ली की तरफ कूच कर दिया है, यहां वह कृषि बिलों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ आंदोलन में शामिल होंगे।

दिल्ली के कुंडली बॉर्डर की ओर 700 ट्रैक्टर ट्रालियां बढ़ रही हैं। ये जानकारी किसान मजदूर संघर्ष समिति के एसएस पंधेर ने दी है।

टिकरी बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 16 वें दिन प्रवेश कर गया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा था कि सरकार किसानों के साथ आगे की बातचीत के लिए तैयार है। उन्हें अपना आंदोलन समाप्त करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube