दिल्ली-एनसीआर में बारिश, आज से बढ़ सकती है ठंड

 दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह कुछ इलाकों में बारिश हुई है, जिससे शाम तक ठंड बढ़ने के आसार हैं। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.33 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 25.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 दिसंबर को आकाश साफ होगा, लेकिन सुबह में कोहरा होने का अनुमान है। इसके बाद 14 दिसंबर से ठंड बढ़ सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 या 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बता दें कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

पिछले माह शीतलहर की ठंड के बाद अभी दिल्ली में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। दिन में कई बार गर्मी का अहसास भी होने लगता है, लेकिन शुक्रवार को पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। फिर भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन सुबह में ठंडक बनी हुई है। दिन में कभी धूप तो कभी बादल की आंख मिचौली चलती रही।

13 दिसंबर को आकाश साफ होगा और उस दिन कोहरा होने की भी आशंका है। 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस माह अब तक पांच दिन ऐसा रहा जब अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो 14 सालों में दिसंबर का गर्म दिन बताया जा रहा है।

शुक्रवार को भी पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान सबसे कम 23.3 डिग्री व पालम में 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube