पीएम मोदी से अरविंद केजरीवाल की मांग, दिल्ली को मिलें 1000 ICU बेड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की गई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड-19 के ताजा हालात और इससे निपटने के लिए किए जा रहे उपायों की विस्तार से उन्हें जानकारी दी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी कोविड के समान्य बेड पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं, लेकिन आइसीयू बेड की कमी महसूस हो रही है। उन्होंने पीएम से दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के अस्पतालों में 1000 आइसीयू बेड दिल्ली के मरीजों के लिए सुरक्षित करने की अपील की। सीएम ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर 8600 पाॅजिटिव केस के साथ 10 नवंबर को अपने शिखर पर थी। कोरोना की तीसरी लहर को अधिक खतरनाक बनाने में पड़ोसी राज्यों में जलाई जा रही पराली के प्रदूषण का विशेष योगदान रहा है। हम चाहते है कि आपके (पीएम) नेतृत्व में दिल्ली के पड़ोसी मुख्यमंत्री पराली को खत्म करने के लिए एक टीम की तरह काम करें।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube