दिवाली से पहले क्यों होती है हनुमान पूजा ?

दिवाली से एक दिन पहले हनुमान जी की पूजा करने का विधान है. कई क्षेत्रों में इसी दिन काली चौदस या नरक चतुर्दशी भी मनाई जाती है. इस अवसर पर भक्त भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करते हैं और शक्ति, साहस, भक्ति और सुरक्षा का आशीर्वाद मांगते हैं. मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं, नकारात्मक शक्तियों से रक्षा मिलती है और घर में सुख-शांति-समृद्धि का वास होता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस साल हनुमान जी की पूजा कब की जाएगी और शुभ मुहूर्त क्या है.

कब होगी हनुमान जी की पूजा और क्या है शुभ मुहूर्त?

हनुमान पूजा शनिवार, 7 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान हनुमान की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी की पूजा निशिता काल में करना अत्यंच शुभ माना जाता है. ऐसे में पंचांग के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. इस 52 मिनट की अवधि में सभी भक्त हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं.


हनुमान पूजा का महत्व

दीवाली से एक दिन पहले हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से बुरी आत्माओं से रक्षा होती है और शक्ति की प्राप्ति होती है. पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान राम ने हनुमान जी को वरदान दिया था कि उनकी पूजा पहले की जाएगी. इसलिए दीवाली से पहले हनुमान पूजा की परंपरा है. अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में इस दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है, हालांकि उत्तर भारत में अधिकांश भक्त चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाते हैं. इस दिन आप हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करें. इससे जीवन में साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है. हनुमान जी को लड्डू या गुड़-चने का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है.

Loading...

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me