भारत के लिए ऐतिहासिक रहा टोक्यो ओलंपिक : किरेन रिजिजू

भारत के लिए ऐतिहासिक रहा टोक्यो ओलंपिक : किरेन रिजिजू

नई दिल्ली। पूर्व खेलमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि हाल ही में संपन्न टोक्यो ओलंपिक भारत के लिए ऐतिहासिक रहा है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते हैं।

भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शनिवार को भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता और इसके परिणामस्वरूप, भारत ने ओलंपिक खेलों के एथलेटिक्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। बजरंग पुनिया (कांस्य), मीराबाई चानू (रजत), पीवी सिंधु (कांस्य), लवलीना बोरगोहेन (कांस्य), पुरुष हॉकी टीम (कांस्य), और रवि कुमार दहिया (रजत) ने भी टोक्यो खेलों में पदक हासिल किया।

रिजिजू ने यहां संवाददाताओं से कहा, “टोक्यो ओलंपिक दो-तीन कारणों से ऐतिहासिक है। हमारा दल 127 खिलाड़ियों का था, जिन्होंने इसमें भाग लिया, यह एक रिकॉर्ड है। हमने स्वर्ण पदक सहित सात पदक जीते।” उन्होंने कहा, “हमने पहली बार एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है। टोक्यो 2020 भारत के लिए ऐतिहासिक रहा है और आज सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत होगा।”

इस वर्ष खेलों को कोविड-19 प्रेरित प्रतिबंधों के साथ आयोजित किया गया था और सभी खेल बंद दरवाजों के पीछे खेले गए थे। 200 से अधिक देशों के लगभग 11,000 एथलीटों ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लिया। भारत ने सात पदक (एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य) के साथ ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube