पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का निधन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का निधन

नई दिल्ली। भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का सोमवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। उनका रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

उल्लेखनीय है कि भेंगरा ने 1978 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह विश्व कप में पाकिस्तान और अर्जेंटीना के खिलाफ खेले थे। वह भारतीय सेना का भी हिस्सा रहे।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भेंगरा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा के निधन की सूचना से काफी दुख हुआ। गोपाल भेंगरा ने हमेशा देश का सिर ऊंचा रखा, फिर चाहे यह देश की सीमा हो या हॉकी का मैदान। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को दुख को सहने की शक्ति दे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube