सीएम योगी ने सुरेश रैना के योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के पूर्व क्रिकेटर को नई पारी के लिए मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सुरेश रैना ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से उत्तर प्रदेश रणजी टीम के पूर्व कप्तान के देश और प्रदेश के लिए किए गए योगदान को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने लिखा, प्रिय सुरेश रैना, भले ही आज आपने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है, लेकिन मुझे लगता है कि अभी भी आप में बहुत ‘क्रिकेट’ बाकी है। अपने अद्भुत खेल कौशल से आपने भारतीय क्रिकेट को नव क्षितिज पर पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश को आप पर गर्व है।

ट्वीट की श्रृंखला में योगी आदित्यनाथ ने अतीत में रैना के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने लिखा, विपरीत परिस्थितियों में कई बार आपकी साहसिक पारियों द्वारा सुनिश्चित हुई भारत की विजय सदैव अविस्मरणीय रहेगी। विलक्षण खेल प्रतिभा और असाधारण टीम भावना से ओतप्रोत आपका प्रदर्शन देश एवं प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है। जीवन की नई पारी हेतु मेरी अनंत शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube