BRS नेता K Kavitha की जमानत याचिका हुई खारिज, दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दायर की थी याचिका

दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के. कविता को बड़ा झटका लगा है। के. कविता को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। के. कविता दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। उनकी अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका को कोर्ट ने खारिज किया है।
बता दें कि शराब नीति मामले में बीआरएस नेता के. कविता को बीते महीने गिरफ्तार किया गया था। दो अप्रैल को कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। न्यायिक हिरासत में उन्हें 15 अप्रैल तक रहना है।

बता दें कि कविता ने बेटे की परीक्षा को लेकर कहा था कि कोर्ट से गुहार लगाई थी।

 

Loading...

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me