उपराष्ट्रपति धनखड़ आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दौरे पर

सबसे पहले गोरखपुर में सैनिक स्कूल का उद्घाटन करेंगे

यहां से नानाजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने जाएंगे चित्रकूट

दिव्यांग विवि में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति में धनखड़ के दो राज्यों के प्रवास कार्यक्रम का ब्यौरा साझा किया है।

पीआईबी की छह सितंबर को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक उपराष्ट्रपति सात सितंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और चित्रकूट और मध्य प्रदेश के चित्रकूट (सतना) की एक दिवसीय यात्रा पर होंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति सबसे पहले गोरखपुर में नवनिर्मित सैनिक स्कूल का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ स्वयं 1962 से 1967 तक सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के छात्र रहे हैं। उपराष्ट्रपति पूर्व में अपनी मातृ संस्था के साथ-साथ, सैनिक स्कूल, गोंदिया और सैनिक स्कूल, झुंझुनू का भी दौरा कर चुके हैं। उन्होंने संसद भवन में सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल के छात्रों से भी मुलाकात की है।

अपनी इस एक दिवसीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ उत्तर प्रदेश के चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में ‘आधुनिक जीवन में ऋषि परंपरा’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की मुख्य अतिथि के तौर पर अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा उपराष्ट्रपति धनखड़ मध्य प्रदेश के सतना स्थित चित्रकूट में दीनदयाल अनुसंधान संस्थान में प्रखर राष्ट्रवादी और चिंतक नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube