बिहार में बारिश कब होगी? न्यूनतम पारा गिरा, ठंड बढ़ी

दिसंबर की शुरुआत होते ही बिहार में मौसम ने अपना मिजाज पूरी तरह बदल लिया है। सुबह और शाम के वक्त ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने लगा है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है।राजधानी पटना में भी ठंढ का असर दिखने लगा है। पटना में आज का तापमान 15.32 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि सुबह कोहरा के बीच धुप भी निकली, जिसका आनंद लोग अपने घर के छत और बालकनी में निकलकर ले रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज का तापमान 15.25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

भागलपुर सबसे ज्यादा ठंढा
गुरुवार को राजधानी पटना समेत गोपालगंज, किशनगंज, बगहा, बेतिया और बेगूसराय जैसे 10 से भी अधिक शहरों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा। खासकर, उत्तर बिहार के जिलों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिसका असर यातायात पर भी पड़ रहा है। ठंड के इस बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि पिछले 24 घंटों में भागलपुर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर मात्र 8 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके अलावा, राज्य के 8 जिलों में न्यूनतम पारा लगभग 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी सर्दी!
मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। साथ ही न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। दिसंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में सर्दी अपने चरम पर पहुंच सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों तक सुबह और शाम के समय कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र का यह भी कहना है कि राहत की बात यह है कि फिलहाल शीतलहर जैसी गंभीर स्थिति बनने की कोई आशंका नहीं है, लेकिन ठंड से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube