
एसएससी की ओर से (SSC Phase 13 Re-Exam Result) जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
कर्मचारी चयन आयोग ने (SSC Phase 13 Re-Exam Result) जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार री-एग्जाम में शामिल हुए थे और रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एसएससी की ओर से फेज-13 री-एग्जाम देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 29 अगस्त, 2025 को आयोजित कराई गई थी। बता दें, एसएससी फेज-13 परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाुनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
SSC Phase 13 Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
एसएससी ने 05 फरवरी को एसएससी री-एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
रिजल्ट सेक्शन पर जाने के बाद ‘SSC Phase 13 Re-Exam Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
एसएससी फेज-13 परीक्षा का रिजल्ट डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड
इस दिन हुआ था री-एग्जाम
एसएससी की ओर से Phase 13 Re-Exam देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 29 अगस्त,2025 को आयोजित कराई गई थी। साथ ही इस भर्ती परीक्षा के लिए 26 सितंबर, 2025 को प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की गई थी। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2423 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कटऑफ लिस्ट भी जारी
एसएससी ने रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब कैटेगवरी वाइज कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 67,543 उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पीडीएफ में अपने नाम के साथ-साथ रोल नंबर और अपने पिता के नाम की जांच अच्छे से कर लें।



