
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IIT guwahati) द्वारा अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा यानी कि GATE 2026 एग्जाम का आयोजन 7, 8, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को करवाया गया था। अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी एवं रिस्पॉन्स शीट जारी होने का इंतजार है जिससे कि वे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करके एग्जाम में किये गए प्रदर्शन का अनुमान लगा सकें।
इस वीक प्रोविजनल आंसर की जारी होने की उम्मीद
आईआईटी की ओर से परीक्षा संपन्न होने के 2 वीक के अंदर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि इस वीक में किसी भी दिन उत्तर कुंजी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी।
तय तिथियों में दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
प्रोविजनल आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद छात्र उससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। इस दौरान अगर में किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। अगर आपके द्वारा किया गया दावा सही पाया जायेगा तो उसके लिए अंक प्रदान किये जायेंगे।
आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स
गेट आंसर की 2026 जारी होते ही सबसे पहले वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर Application Login पर क्लिक करना होगा।
अब Enrollment Id / Email Address, Password एवं दिया गया कोड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
प्रोविजनल आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट ओपन हो जाएगी।
इसके बाद आप अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।
रिजल्ट 19 मार्च को होगा जारी
आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण आईआईटी की ओर से विशेषज्ञों की टीम द्वारा करवाया जायेगा। फाइनल आंसर की तैयार होने के बाद उसी को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। नतीजे 19 मार्च 2026 को जारी होंगे। लेटेस्ट अपडेट के लिए परीक्षार्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।



