आप सरकार के चार साल पूरे: सीएम मान ने गिनवाई उपलब्धियां

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि पंजाब गांवों में खेल के मैदानों में ऐतिहासिक निवेश कर रहा है। 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से 3,000 आधुनिक खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं और 6,000 अन्य मैदानों पर काम जल्द ही शुरू होगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनवाईं।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि पंजाब गांवों में खेल के मैदानों में ऐतिहासिक निवेश कर रहा है। 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से 3,000 आधुनिक खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं और 6,000 अन्य मैदानों पर काम जल्द ही शुरू होगा। युवाओं में फिटनेस और खेल को बढ़ावा देने के लिए गांवों में 6,000 इनडोर जिम बनाए जा रहे हैं। ओलंपिक पदक जीतने वाले पंजाबी हॉकी खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी दिए जा रहे हैं। महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेताओं को 4.91 करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सीएम ने कहा कि इस बार का हॉकी एशिया कप पंजाब होस्ट करेगा। जालंधर और मोहाली में एशिया कप के मैच होंगे।

मान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के तहत एक हजार रुपये की सहायता देने का वादा सरकार ने पूरा किया। भाजपा ने हर घर 15 लाख और रोजगार का वादा किया था जिन्हें बाद में जुमला कहा गया।

पंजाब में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की कोई घटना नहीं हुई। एक पटवारी भर्ती परीक्षा पर संदेह के बाद सरकार ने दोबारा परीक्षा करवाई। दोबारा परीक्षा में वही उम्मीदवार सफल हुए जिन्होंने मेहनत से पढ़ाई की थी। पंजाब के 27,314 आंगनवाड़ी केंद्रों में अब तक 7 करोड़ 40 लाख से अधिक सैनिटरी पैड महिलाओं को मुफ्त दिए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube