52 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त: उत्तराखंड

स्वास्थ्य विभाग में लंबे अरसे से गैरहाजिर चल रहे 52 डॉक्टरों की सरकार ने सेवाएं समाप्त कर दी हैं। शासन ने चिकित्सकों के त्यागपत्र स्वीकार करते हुए इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अब इन रिक्त पदों पर नए चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा की ओर से जारी आदेश के अनुसार 11 जिलों में गैरहाजिर 52 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की गईं हैं। वर्ष 2003, 2004, 2012 और 2016 में उक्त डॉक्टरों को नियुक्ति दी गई थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube