इस साल भी दिसंबर में कहर बरसेगा ठंड, दिल्ली में 2 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

दिसंबर, 2019 में 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाली ठंड इस बार भी कहर बरपा रही है। पहाड़ी राज्यों में शुमार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास रहा, जिससे हांड़ कंपाने ठंड महसूस होने लगी है। वहीं, मंगलवार की तुलना में बुधवार को बर्फीली हवा का असर कम है, जिससे कम ठंड महसूस हो रही है, लेकिन न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है। यानी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में राजधानी दिल्ली का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि दिल्ली ही नहीं, बल्कि पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा, यहां भी न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रह सकता है या फिर इससे भी नीचे जा सकता है।

यहां पर बता दें कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिसंबर के अंतिम दिनों न्यूनतम तापमान 2 डिग्री पहुंचने का अनुमान  जताया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने यहां तक कि पूर्वानुमान जताया है कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। इससे न केवल ठंड में इजाफा हो सकता है, बल्कि कई रिकॉर्ड भी टूटेंगे। बता दें कि वर्ष 2019 में दिसंबर महीने में ठंड ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube