CM बनते ही Vijay ने तृषा के पक्ष में लिया अहम फैसला

सूर्या (Surya) और तृषा (Trisha Krishnan) अभिनीत फिल्म ‘करप्पू’ (Karuppu) इस साल की मच अवेटेड तमिल फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 14 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म निर्माताओं ने ट्विटर पर अभिनेता से राजनेता बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट किया।

उन्होंने विजय के लिए लिखा कि राज्य में फिल्म के सुबह 9 बजे के शो आयोजित करने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद। फिल्म निर्माताओं ने ट्वीट किया, “हमारे माननीय मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को करप्पू के सुबह 9 बजे के शो के लिए विशेष अनुमति देने के लिए विशेष धन्यवाद। करप्पू – सुबह 9 बजे से, 14 मई से शुरू।”

तृषा के जन्मदिन के दिन आया था फैसला

बता दें कि तृषा और विजय पिछले कुछ हफ्तों से अपने कथित रिश्ते की वजह से सुर्खियों में हैं। 10 मई को विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा मौजूद थीं। दिलचस्प बात यह है कि 4 मई को, जब चुनाव परिणाम घोषित हुए और विजय जीते, उसी दिन तृषा का जन्मदिन था।

वहीं फैंस इस खबर पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म निर्माताओं के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सुबह 4 या 6 बजे का शो मांग सकते थे।’ एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया,’वाह, शानदार! सुबह 9 बजे का शो, तमिलनाडु में पहली बार किसी तमिल फिल्म के लिए। विजय अन्ना आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

फैंस ने सीएम को कहा धन्यवाद

एक अन्य ने लिखा,”अपनी फिल्म के स्पेशल शो के लिए सरकार से अनुमति मांगने से लेकर अब खुद मुख्यमंत्री के रूप में अनुमति देने तक। क्या शानदार जर्नी रही आपकी!” करप्पू का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। सूर्या और तृषा के फैंस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

सूर्या की पिछली कुछ फिल्में जैसे रेट्रो और कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि करप्पू को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube