CM अरविंद केजरीवाल के घरके बाहर लंबे समय तक चलेगा धरना, BJP ने तैयार की रणनीति

 नगर निगमों के बकाया फंड को आधार बनाकर भाजपा आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ लंबी लड़ाई की तैयारी कर रही है। इसे वह अगले नगर निगम चुनाव के लिए बड़ा मुद्दा बनाना चाहती है। पार्टी के रणनीतिकार इसे लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। धरना प्रदर्शन के साथ ही कानूनी लड़ाई लड़ने की भी तैयारी है।

भाजपा शासित तीनों नगर निगमों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने की वजह से पिछले दिनों निगम अस्पतालों के डॉक्टर व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। सफाई कर्मचारी भी अक्सर आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं, भाजपा इस स्थिति के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराती रही है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता व अन्य नेताओं का आरोप है कि सरकार जानबूझकर निगमों को वित्तीय रूप से पंगु बना रही है। लगभग 13 हजार करोड़ रुपये का बकाया फंड नहीं दिया गया है, जिससे कर्मचारियों को वेतन देने में परेशानी होने के साथ ही जनहित के अन्य काम बाधित हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube