कीर्तन कर महिलाओं को राम मंदिर निर्माण में समर्पण निधि देने के लिए किया जा रहा प्रेरित

घोंडा विधानसभा में राम मंदिर निर्माण निधि में लोगों से योगदान लेने के लिए कीर्तन के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। यमुना विहार, भजनपुरा आदि जगहों पर कीर्तन के माध्यम से माहौल को राममय किया जा रहा है। 31 तारीख तक घोंडा विधानसभा में घर घर में कीर्तन होंगे, जिससे लोगों में राम नाम का संचार हो।

राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरुकता का प्रयास

भाजपा की उत्तर पूर्वी जिला उपाध्यक्ष व यमुना विहार निवासी पूनम चौहान राम मंदिर निर्माण के लिए जन जागरुकता लाने के लिए घोंडा विधानसभा में लोगों के घर जा जाकर कीर्तन का आयोजन कर रही हैं। पूनम चौहान ने बताया कि वह घर घर जाकर भागवान श्रीराम के जयकारों के साथ महिलाओं को मंदिर निर्माण में योगदान करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

निर्माण में अपनी श्रद्धा से योगदान करें

कीर्तन कराने का उनका उद्देश्य है कि महिलाएं अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में अपनी श्रद्धा से योगदान करें। ऐसा न हो कि राम भक्तों की टोली उनके द्वार पर आए और खाली हाथ लौट जाए। राम मंदिर निर्माण में हम सभी को योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग अपनी श्रद्धा अनुसार जितना भी योगदान देंगे उसे स्वीकारा जाएगा। किसी से भी जोर जबरदस्ती कुछ नहीं मांगा जाएगा। 31 जनवरी तक यमुना विहार, भजनपुरा व घोंडा आदि जगह पर जाकर वह कीर्तन का आयोजन करेंगी, जिससे महिलाएं जागरूक हो सकें।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube