केन्द्र सरकार को जिद छोड़कर किसानों से बात करनी चाहिए : गहलोत

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि केन्द्र सरकार को जिद छोड़कर चार महीने से आंदोलनरत किसानों के साथ बात की जानी चाहिए। श्री गहलोत ने आज यहां ऑनलाइन दौसा जिले के खेड़ला बुजुर्ग में हरिसिंह महुवा की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज देश में किस तरह के हालात हैं। किसान चार महीनों से सर्दी, गर्मी आंदोलन कर रहे हैं और धरने पर बैठे हैं। हमे आपस में प्यार से रहना चाहिए। केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह किसानों से बात करें।  उन्होंने कहा कि जनता जिद कर सकती है, लेकिन सरकार को जिद नहीं करनी चाहिए। केंद्र सरकार तो जिद पर अड़ी है।

उन्होंने कोरोना का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी दूसरी लहर के मद्देनजर चिंता बढ़ी है। सबको इससे बचने की जरुरत हैं और इसके लिए मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग जरुरी है। उन्होंने कहा कि जहां शांति होती वहां प्रगति होती है, जिस परिवार में झगड़ा होता है वह ऊपर नहीं आ सकता। हमें प्रेम-प्यार से रहना चाहिए। हमें जरुरी है कि हम हमारे देश के बारे में सोचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खेड़ला बुजुर्ग को उपतहसील बनाने तथा श्री हरिसिंह महुवा की याद में स्टेडियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने श्री महुवा की तारीफ करते हुए कहा कि उनका अलग तरह का व्यक्तित्व था। उन्होंने अपने नाम के आगे महुवा लगाकर महुवा का नाम रोशन किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube