कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी की अपडेट सूची जारी

 औषधि मूल्य नियामक नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथारिटी (एनपीपीए) ने मंगलवार को अलग-अलग ब्रांडों की 1085 कैंसररोधी दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) सूची अपडेट की।

यह सूची नौ नवंबर से प्रभावी होगी। एनपीपीए ने 28 अक्टूबर को अलग-अलग ब्रांडों की 543 कैंसररोधी दवाओं का अधिकतम खुदरा मूल्य घटाया था। एनपीपीए की ‘एक्स’ पर पोस्ट के अनुसार, सूची में ऐसी दवाओं की कुल संख्या अब 1085 है।

संशोधित सूची में तीन नवंबर तक औषधि कंपनियों की ओर से दी गई जानकारी शामिल है। गैर-अनुसूचित कैंसररोधी दवाओं के निर्माता जब भी संशोधित कीमतें जमा करेंगे, सूची को अपडेट किया जाता रहेगा।

कीमतों में यह संशोधन एनपीपीए की 17 अक्टूबर की उस घोषणा के बाद किया गया है, जिसमें 137 गैर-अनुसूचित कैंसररोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन के युक्तिकरण को लागू किया गया था।

Loading...

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me