पिछले 24 घंटे के दौरान दून और मसूरी के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई

 उत्तराखंड में एक बार फिर पारा उछाल मारने लगा है। दोपहर में सूरज की तपिश लोगों को बेचैन करने लगी है। पिछले 24 घंटे के दौरान दून और मसूरी के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आने वाले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने से पारा में और उछाल की संभावना है। 

पिछले दिनों बारिश और बर्फबारी से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सुहावना हो गया था, लेकिन अब मौसम फिर शुष्क हो गया है। मैदान से लेकर गढ़वाला और कुमाऊं के पहाड़ों में सुबह के समय चटख धूप निकल रही है। इससे तापमान में भी इजाफा हो रहा है। 

हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक चल रहा है। आलम यह है कि देहरादून में पारा फिर 36 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है, वहीं उत्तरकाशी और अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि आने वाले चार दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक उछाल के आसार हैं। 

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर——————अधितम———-न्यूनतम

देहरादून—————-36.5————-17.8

मसूरी——————-25.5————-13.9

नई टिहरी————–25.4————-12.8

हरिद्वार—————-38.9————-19.0

उत्तरकाशी————-28.8————-10.1

जोशीमठ—————24.8————-09.9

अल्मोड़ा—————-30.8————13.2

नैनीताल—————-24.7————15.5

पंतनगर—————–37.2———–15.2

पिथौरागढ़————–28.6————11.2

मुक्तेश्वर—————-23.6———–11.3

चंपावत——————25.1———–12.0

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me