समुद्र में भटके मर्चेंट पोत को नौसेना ने दी तकनीकी सहायता 

नई दिल्ली : यमन की खाड़ी में रास्ता भटके मर्चेंट कार्गो जहाज एमवी नयन को भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तलवार ने तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई। लगातार 7 घंटे तक ऑनबोर्ड काम करने के बाद जहाज को आगे की यात्रा पर जाने के लायक बनाया जा सका। नौसेना ने जीपीएस एवं नेवीगेशन लाइट जैसे नेविगेशन उपकरणों को भी चालू करने में सहायता की।  यमन से इराक के ट्रांजिट पर यह जहाज अपने प्रोपल्सन, पावर जेनेरेशन मशीनरी तथा नेविगेशनल इक्विपमेंट की विफलता के कारण 9 मार्च, 2021 से ही समुद्र में भटक रहा था। एमवी नयन के चालक सदस्यों में 7 भारतीय थे, जिन्होंने नौसेना को ब्रॉडकास्ट कॉल करके तकनीकी सहायता का अनुरोध किया।

इस पर भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तलवार ने उस पोत की सहायता करने के लिए एक तकनीकी टीम के साथ-साथ अपनी वीबीएसएस (विजिट बोर्ड, सर्च एंड सीजर) टीम को रवाना किया। नौसेना की टीमों ने एमवी नयन के इक्विपमेंट अर्थात दोनों जनरेटरों, स्टीयरिंग पम्प, सी वाटर पम्प, कम्प्रेसर तथा प्रमुख इंजन को चालू करने के लिए लगातार सात घंटे तक ऑनबोर्ड काम किया जिससे पोत फिर से अपनी यात्रा शुरू कर सके। नौसेना टीम ने एमवी नयन के अगले बंदरगाह की उसकी यात्रा शुरू होने से पहले जीपीएस एवं नेवीगेशन लाइट जैसे नेविगेशन उपकरणों को भी चालू करने में सहायता की।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube