नीलकंठ पर्वत की तलहटी के पास ध्यान गुफा में साधनारत हैं धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बदरीनाथ धाम में नीलकंठ पर्वत की तलहटी में स्थित ध्यान गुफा में विशेष साधना कर रहे हैं। 25 मई तक गुफा में ध्यान करने के बाद 26 मई से बदरीनाथ धाम में कथा का आयोजन किया जाएगा जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

धीरेंद्र शास्त्री छह मई को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। नौ मई को बदरीनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद वे नगर पंचायत की ध्यान गुफा में साधनारत हो गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने नौ से 25 मई तक साधना के लिए अनुमति ली है। नगर पंचायत के ईओ सुनील पुरोहित ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री की ओर से ध्यान गुफा में साधना की अनुमति मांगी गई थी।

विशेष साधना का संकल्प लिया
वहीं चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री 25 मई तक यहां ध्यानरत रहेंगे और 26 मई से धाम में कथा करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री पिछले तीन वर्षों से लगातार बदरीनाथ धाम की यात्रा पर पहुंच रहे हैं। इस बार उन्होंने विशेष साधना का संकल्प लिया है।

वे बदरीनाथ में खाकचौक के महंत बालकदास के शिष्य भी हैं। कथा आयोजन को लेकर बदरीनाथ धाम में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। आयोजकों के अनुसार कथा में कवि कुमार विश्वास के भी शामिल होने की संभावना है। कथा और साधना कार्यक्रम के चलते धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube