भारत ने भेजी 72 देशों में कोरोना की 5.94 करोड़ वैक्सीन खुराक : स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली :  राज्यसभा में मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि सोमवार तक 72 देशों को भारत ने वैक्सीन की 5.94 करोड़ खुराक पहुंचाई है। ऐसा करते समय देश के लोगों की आवश्यकता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। देश की शुरू से यह सोच है कि पूरी दुनिया एक परिवार है। विज्ञान का लाभ पूरी दुनिया को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन विदेशों में भेजने के संबंध में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति देश में वैक्सीन की जरुरतों व विदेशों से वैक्सीन की मांग का आंकलन करती है। दोनों के बीच संतुलन बना कर निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 30.4 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक 3.15 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube