देहरादून: हॉस्टल में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, नौ लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. घटना जिले के सहसपुर क्षेत्र की है, जहां एक हॉस्टल में दसवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. निजी आवासीय विद्यालय परिसर में चार छात्रों द्वारा एक नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी छात्रों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. 

उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि एक महीने पहले हुई यह घटना सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्रों, एक आया और स्कूल प्रबंधन के कर्मचारियों सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. 

उन्होंने बताया कि 10वीं और 12 वीं में पढ़ने वाले चारों आरोपी छात्र भी नाबालिग हैं. उनकी उम्र 16-18 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस ने इस संबंध में स्कूल की निदेशक लता गुप्ता, प्रधानाचार्य जितेन्द्र शर्मा, स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी दीपक मल्होत्रा, उनकी पत्नी तनु मल्होत्रा और स्कूल की आया मंजू को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है और दसवीं की छात्रा है. उसके गर्भवती होने की बात पता चलने पर उसी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाली उसकी बड़ी बहन ने अपने एक रिश्तेदार को इस बारे में बताया था और उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ. मामले की जानकारी के बाद पुलिस एसडीएम विकासनगर और बाल कल्याण समिति के साथ स्कूल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई. स्कूल और हॉस्टल में प्राथमिक जांच के बाद घटना के सही होने के संकेत मिले. 

पुलिस ने बताया कि शिकायत के मुताबिक , ये घटना पिछले महीने के 14 अगस्त की है. पीड़िता की बड़ी बहन का आरोप है कि उसने हॉस्टल की आया से लेकर स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों तक को घटना के बारे में बताया,  लेकिन सभी ने उसे मुंह बंद रखने को कहा और इसकी शिकायत करने पर स्कूल से निकालने की धमकी तक दी. 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube