भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूर्व विधायक व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

गुरुवार को बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूर्व विधायक व पूर्व  नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत मौजूद रहे।

जिला मुख्यालय पौड़ी की पालिकाध्यक्ष सीट एक बार फिर सामान्य होने से हॉट सीट बन गई है। इस सीट पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम के कदम पर सबकी नजरें टिकी हुई है। बेनाम कांग्रेस पृष्ठभूमि से हैं, लेकिन समस्त चुनाव वे निर्दलीय के रूप में जीते है। वर्ष 2003 में बेनाम सबसे पहले निर्दलीय पालिकाध्यक्ष बने।

2007 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री नरेंद्र भंडारी, पूर्व शिक्षा मंत्री तीरथ सिंह रावत को पराजित कर पौड़ी विधायक चुने गए। प्रदेश में जनरल की सरकार गठन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने वर्ष 2012 में चौबट्टाखाल विधान सभा से चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार तीरथ सिंह ने उन्हें हरा दिया। वर्ष 2013 में बेनाम पौड़ी पालिकाध्यक्ष चुने गए। कार्यकाल के छह माह पहले सरकार ने उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिए। देहरादून प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को वह भाजपा में शामिल हो गए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube