Uttarakhankd : सुबह और शाम को बढ़ सकती है ठंड

देहरादून : सूबे के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा व पहाड़ में सुबह एवं शाम के समय ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले अगले कुछ दिनों में घना कोहरा छाए रहने व पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़ने की सम्भावना जताई है। रविवार को धूप खिले रहने से लोगों को ठंड से राहत मिली। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आने वाले दो दिनों में पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है।
सोमवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, मंगलवार को सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों में कुछ भागों में उथला कोहरा रह सकता है। बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि गुरुवार को आंशिक रूप से लेकर आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली तथा पिथौरागढ़ जिले में विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के साथ बर्फ पड़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube