भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विभूतियों की प्रतिमाओं की सफाई की

हल्द्वानी, नैनीताल: भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर नौ दिवसीय अभियान की शुरूआत कर दी है।

शनिवार को कार्यकर्ता तिकोनिया स्थित शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा में जमी धूल साफ की और उसे पानी से धोया। साथ ही पार्क की भी सफाई की।

भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वच्छता अभियान चलाया था। इस अभियान को भी चार साल पूरा हो गए है। इसी के तहत अब हम जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में विभूतियों की प्रतिमाओं को साफ किया गया। इस दौरान भुवन भंडारी, रेनू अधिकारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube