भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दौरे पर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा आज दो राज्यों ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम का ब्यौरा भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा नेता नड्डा आज अपने दौरे की शुरुआत ओडिशा से करेंगे। वो दोपहर 12ः10 बजे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के एजी स्क्वायर पहुंचेंगे। नड्डा यहां डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वो 12ः35 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने स्थित होटल मेरियन पहुंचेंगे। यहां भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

ओडिशा का दौरा पूरा कर नड्डा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रवाना होंगे। रायपुर में केनाल रोड पर तेलीबांधा तालाब के पास शाम 4ः50 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद नड्डा शाम 6ः10 बजे जीई रोड पर स्थित नालंदा परिसर पहुंचेंगे। यहां भाजपा नेता नड्डा का छात्रों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। यहीं पर सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube